Marvel Studios के नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे Farhan Akhtar, बैंकाक में शूटिंग की शुरू- Reports
रिपोर्ट के मुताबिक फरहान इस समय बैंकाक में इस फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं. जहां उनके साथ इंटरनेशनल कास्ट एंड क्रू मौजूद हैं. फिल्म को मार्वल प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रह है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को सभी डिटेल्स को गुप्त रखा गया है.
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खबर है कि फरहान एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुके हैं. जिसके साथ मार्वल स्टूडियो (Marvel Studios) जुड़ा हुआ है. फरहान ने इस फिल्म की शूटिंग बैंकाक में शुरू कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक फरहान इस समय बैंकाक में इस फिल्म की शूटिंग कर रहें हैं. जहां उनके साथ इंटरनेशनल कास्ट एंड क्रू मौजूद हैं. फिल्म को मार्वल प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रह है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट को सभी डिटेल्स को गुप्त रखा गया है.
IANS ने इस मामले पर जब मार्वल स्टूडियो से प्रोजेक्ट पर बात करनी चाही तो स्टूडियो ने इस बारे में बात करने से साफ मना कर दिया. जाहिर है स्टूडियो इस बारे में किसी भी तरह की बातचीत से बच रहा है. यह भी पढ़े: फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड Shibani Dandekar ने बिकिनी में दिखाया हॉट अवतार, सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक फोटो
वैसे फरहान अख्तर का दम उनकी अगली फिल्म तूफान में दिखाई देगा. इस फिल्म में अभिनेता एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में फरहान संग मृणाल ठाकुर, परेश रावल, सुप्रिया पाठक और हुसैन दलाल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. जबकि फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा डायरेक्ट करने जा रहे हैं. इससे पहले फरहान और राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने भाग मिल्खा भाग में साथ काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

