क्या सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कर ली है सगाई? एक्ट्रेस की उंगली में नजर आई अंगूठी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खयां बटोर रही हैं. इस फोटो में उनके साथ उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) भी नजर आ रहे हैं. फोटो में सुष्मिता ने रोहमन ने कंधे पर हाथ रखा हुआ है
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. इस फोटो में उनके साथ उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) भी नजर आ रहे हैं. फोटो में सुष्मिता ने रोहमन ने कंधे पर हाथ रखा हुआ है. मगर तस्वीर को देखकर फैन्स का कहना है कि सुष्मिता ने रोहमन के साथ सगाई कर ली है. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने हाथ में एक रिंग पहन रखी है, जिसे देखकर फैन्स ये समझ रहे हैं कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी थी.
सुष्मिता ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि, "किसी को बिना शर्त के प्रेम करना मुश्किल माना जाता है क्योंकि हम हर चीज पर शर्त रखते हैं. दिमाग के आगे दिल की बात सुनना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. तब भी शर्ते दिमाग में रहती हैं मगर दिल में भरोसा होता है. उसके बाद का प्यार तो बोनस होता है. मैं बिना किसी शर्त के तुम्हारी हूं रोहमन शॉल. मैं आप सब से बहुत प्यार करती हूं."
आपको बता दें कि अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. दोनों ने कई बार पोस्ट्स के जरिए अपने प्यार का इजहार भी किया है. रोहमन को अक्सर सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ स्पॉट भी किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

