'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के नए पोस्टर में देखिए 'साल के सबसे अप्रत्याशित रोमांस' की झलक!
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.....
बहुप्रतीक्षित फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. फ़िल्म के नए पोस्टर में बाप-बेटी की जोड़ी, अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के साथ-साथ राजकुमार राव (Rajkumar Rao) नज़र आ रहे हैं. नए पोस्टर में लिखी लाइन "साल का सबसे अप्रत्याशित रोमांस" ने दर्शकों को ओर अधिक प्रत्याशित कर दिया है.
अनिल कपूर और सोनम कपूर द्वारा निभाए गए एक पिता और बेटी के बीच स्नेहभरे रिश्ते को प्रदर्शित करते हुए 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की टीम ने हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर एक पोस्टर जारी किया था.
अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा:-
Ise dimaag se nahi, dil se dekho, kyuki dil da maamla hai..😉, #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga trailer releases tomorrow. #LetLoveBe @sonamakapoor @iam_juhi @RajkummarRao @VVCFilms @foxstarhindi @saregamaglobal pic.twitter.com/zqbmLySbdR
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 26, 2018
फॉक्स स्टार (Fox Star) हिंदी के आधिकारिक हैंडल ने भी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा:-
See love without labels. #EkLadkiKoDekhaTohAisaLaga - the most unexpected romance of the year. Trailer releases tomorrow. #LetLoveBe @sonamakapoor @AnilKapoor @iam_juhi @RajkummarRao @VVCFilms @saregamaglobal pic.twitter.com/vSj4GjMVTR
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) December 26, 2018
फ़िल्म का पहला लुक पोस्टर हाल ही में अनिल कपूर द्वारा उनके 62 वें जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च किया गया था जिसने दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड के बीच भी उत्साह बढ़ा दिया है. फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला (Juhi Chawla) भी नज़र आएंगी. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का ट्रेलर 27 दिसंबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: Video: अक्षय कुमार ने भारत को छोड़कर कनाडा को बताया अपना असली घर, भड़के ट्विटर यूजर्स
फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) द्वारा निर्मित है. शैली चोपड़ा (Shaili Chopra) द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म अगले साल 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

