बॉलीवुड

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैडबॉय' के निर्देशन से करेंगे वापसी

फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) अपनी आगामी फिल्म 'बैडबॉय' (Bad boy) का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी...

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'बैडबॉय' के निर्देशन से करेंगे वापसी
राजकुमार संतोषी (Photo Credits- IANS/Twitter)

मुंबई:  फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) अपनी आगामी फिल्म 'बैडबॉय' (Bad boy) का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म होगी. संतोषी ने एक बयान में कहा, "मैंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई शैलियों में काम किया है. इनमें से रोमांटिक कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक है.

मैं और फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी 'बैडबॉय' में एक मजेदार और चटपटी कहानी लेकर आ रहे हैं. उम्मीद है कि हम दर्शकों को एक रोमांचक और मनोरंजक फिल्म देने में सफल रहेंगे."

यह भी पढ़ें: सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी फिर करेंगे एक साथ काम, 90 के दशक में की थी कई बड़ी फ़िल्में

फिल्म की शूटिंग शनिवार से शुरू होगी. फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में कहा, "आज से शुरू हो रही फिल्म की शूटिंग को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और नए कलाकारों के साथ काम करने का मुझे इंतजार है."

राजकुमार संतोषी इससे पहले बॉलीवुड को 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'घायल', 'अंदाज अपना अपना', 'खाकी' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसी फिल्में दे चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).