Dilip Kumar Health Update: वेंटीलेटर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार, परिवार ने मीडिया से की ये अपील

हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ संबंधित दिक्कतों के चलते मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है.

दिलीप कुमार (Photo Credits: Twitter)

Dilip Kumar Health Update: हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को स्वास्थ संबंधित दिक्कतों के चलते मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने के बाद से ही उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है. इन बातों को लेकर उनके परिवार ने एक्टर के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सही जानकारी शेयर की और बताया कि अभिनेता वेंटीलेटर पर नहीं हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, "सुबह 11 बजकर 45 मिनट की अपडेट. दिलीप साहब ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और वो वेंटीलेटर पर नहीं हैं. उनकी सेहत स्थिर है. प्लयूरल एस्पिरेशन से पहले उनके कुछ टेस्ट रिजल्ट्स का इंतजार है: डॉ. जलील पारकर, चेस्ट स्पेशल साहब का इलाज कर रहे हैं. हम लगातार जानकारी देते रहेंगे."

ये भी पढ़ें: Dilip Kumar Health Update: अभिनेता दिलीप कुमार को हुआ Bilateral Pleural Effusion, ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू में हैं एडमिट

दिलीप कुमार के परिवार ने मीडिया से आग्रह करते हुए लिखा, "मीडिया के सभी लोगों से एक एहम गुजारिश. साहब के करोड़ो फैंस को आप के द्वारा अपडेट मिलती है. आप से विनती है की अफवाओं को रोकने में हमारी मदद करें. ये प्लेटफार्म पर रेगुलर अपडेट पोस्ट होगी."

बता दें कि दिलीप कुमार की इस मुश्किल घड़ी में हमेशा की तरह उनकी पत्नी सायरा बानो उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं. अभिनेता का हाल जानने और उनसे मिलने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार भी अस्पताल पहुंचे थे.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड