Deepika Padukone’s Birthday Bash: दीपिका पादुकोण की बर्थडे पार्टी से हाथों में हाथ डाले बाहर निकले ईशान खट्टर और अनन्या पांडे (Video)
कल दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी. जिसमें शामिल होने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारें पहुंचे. इस पार्टी में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर भी पहुंचे थे. लेकिन जब से पार्टी से निकले तो हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए.
अनन्या पांडे (Ananya Panday) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) एक साथ फिल्म खाली पीली में नजर आए थे. फिल्म तो कुछ खास बज्ज (Buzz)नहीं बना पाई लेकिन फिल्म की जोड़ी इन दिनों खबरों में छाई हुई है. दरअसल अनन्या और ईशान हाल में नए साल का जश्न मनाने के लिए मालदीव पहुंचे थे. दोनों के इस वेकेशन ने मीडिया में खबरों का बाजार गर्म कर दिया. दोनों ने मालदीव से कई सारी तस्वीरें भी शेयर की. हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग अलग फोटो शेयर किया. लेकिन इनके अफेयर को लेकर कानाफूसी शुरू हो चुकी है. ईशान और अनन्या ने अब कुछ किया है जिसके बाद इनके अफेयर को लेकर फिर बातें हो रही है.
दरअसल कल दीपिका पादुकोण ने अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी. जिसमें शामिल होने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारें पहुंचे. इस पार्टी में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर भी पहुंचे थे. लेकिन जब से पार्टी से निकले तो हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए. इस दौरान दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी. यह भी पढ़े: Deepika Padukone का जन्मदिन मनाने पहुंचे एक्स-बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor, गर्लफ्रेंड Alia Bhatt भी दिखीं साथ (See Photos)
View this post on Instagram
इस मौके पर अनन्या पांडे ने जहां वाईट लुक चूज किया वहीं ईशान खट्टर फंकी लुक में नजर आए. अब दोनों के रिश्ते की आखिर में क्या सच्चाई है ये तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा. फ़िलहाल दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा तो शुरू हो ही चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

