बॉलीवुड

Deepika Padukone का जन्मदिन मनाने पहुंचे एक्स-बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor, गर्लफ्रेंड Alia Bhatt भी दिखीं साथ (See Photos)

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने अपने इस स्पेशल डे की अपने पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया.

Deepika Padukone का जन्मदिन मनाने पहुंचे एक्स-बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor, गर्लफ्रेंड Alia Bhatt भी दिखीं साथ (See Photos)
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Yogen Shah)

Deepika Padukone Birthday Celebration Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस ने अपने इस स्पेशल डे की अपने पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि दीपिका का जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ पहुंचे.

दीपिका ने आज मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें न सिर्फ रणबीर और आलिया बल्कि, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर, करण जौहर समेत अन्य सेलिब्रिटीज भी पहुंचे. दीपिका ने साल 2021 की शुरुआत के साथ ही अपने जन्मदिन को अपने करीबियों के साथ मनाने का ये मौका नहीं गंवाया और उन्हें बर्थडे पार्टी पर आमंत्रित किया. देखें ये स्पेशल फोटोज:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Photo Credits: Yogen Shah)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Yogen Shah)
रणबीर कपूर (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर रणवीर सिंह संग की पार्टी, देखें ये शानदार Photos

करण जौहर और अनन्या पांडे (Photo Credits: Yogen Shah)

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Birthday: इन 5 किरदारों के दम पर दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में मनवाया अपने नाम का लोहा

ईशान खट्टर (Photo Credits: Yogen Shah)

बता दें कि दीपिका हाल ही में रणवीर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और उनके परिवारवालों के साथ जयपुर में न्यू ईयर मनाकर लौटी हैं. अब वो मुंबई में ही अपना जन्मदिन मना रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).