बॉलीवुड

Dabboo Ratnani 2019 New Year Calendar: इस बार कुछ ऐसा होगा श्रद्धा कपूर का लुक, देखें Video

साल 2019 की शुरुआत होने जा रही है. हर साल की तरह इस साल भी फैन्स को डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर का इंतजार रहेगा. बॉलीवुड के सितारें भी डब्बू के कैलेंडर के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं

Dabboo Ratnani 2019 New Year Calendar: इस बार कुछ ऐसा होगा श्रद्धा कपूर का लुक, देखें Video
डब्बू रत्नानी और श्रद्धा कपूर (Photo Credits: Instagram)

साल 2019 की शुरुआत होने जा रही है. हर साल की तरह इस साल भी फैन्स को डब्बू रत्नानी (Dabboo Ratnani) के कैलेंडर का इंतजार रहेगा. बॉलीवुड के सितारें भी डब्बू के कैलेंडर के लिए काफी तैयारियां कर रहे हैं. इसी बीच अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) ने सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट का एक BTS (बिहाइंड द सीन्स) वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ डब्बू रत्नानी को भी देखा जा सकता है. साथ ही वीडियो में श्रद्धा बिलकुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं.

इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने डब्बू रत्नानी और उनकी पत्नी मनीषा रत्नानी को भी टैग किया है. वीडियो में श्रद्धा डब्बू से बात करती हुई नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

@dabbooratnani @manishadratnani #btswithdabboo #dabbooratnanicalendar

A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

यह भी पढ़ें:-  साइना नेहवाल की बायोप‍िक में ये होगा श्रद्धा कपूर का लुक, बैडमिंटन खेलने के लिए हैं बिल्कुल तैयार

आपको बता दें कि साल 2018 में श्रद्धा कपूर को 'स्त्री' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों में देखा गया. 'स्त्री' में उनके अलावा राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी. 'स्त्री' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाई की थी 'बत्ती गुल मीटर चालू' की बात करें तो इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).