COVID-19 Scare: लंदन से भारत वापस लौटी TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, 14 दिनों तक रहेंगी आइसोलेशन में

इंग्लैंड से मंगलवार को भारत लौटीं बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमि चक्रवर्ती ने ऐलान किया है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक वह अपने घर में बिल्कुल अलग-थलग रहेंगी और यहां तक कि अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात नहीं करेंगी.

मिमी चक्रवर्ती (Photo Credits: Instagram)

इंग्लैंड (England) से मंगलवार को भारत लौटीं बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद मिमि चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) ने ऐलान किया है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक वह अपने घर में बिल्कुल अलग-थलग रहेंगी और यहां तक कि अपने परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात नहीं करेंगी.

कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही मिमि को थर्मल स्क्रीनिंग और कोरोनावायरस से संबंधित अन्य औपचारिकताओं में से होकर गुजरना पड़ा. मिमि इंग्लैंड में अपनी फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के चलते व्यस्त थीं.

अन्य साथी कलाकारों के साथ टर्मिनल से बाहर निकलते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करें. ये भी पढ़ें: COVID-19: अमिताभ बच्चन भी कोरोना वायरस के चलते हैं आइसोलेशन में? ये है Viral Photo की सच्चाई

जादवपुर से लोक सभा सदस्य मिमि ने कहा, "मैं दुबई होकर यूके से लौटी हूं, इसलिए सभी प्रकार की सावधानियां बरती गई हैं. मैंने अपने माता-पिता से मुझसे घर पर न मिलने को कहा है. मेरे पिता की उम्र 65 साल से ज्यादा है. अगले सात दिनों तक मैं अपने घर में ही रहूंगी."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\