त्यौहार

Chocolate Day 2019: आलिया भट्ट से लेकर दिशा पाटनी तक, ये 5 बॉलीवुड सितारे चॉकलेट के विज्ञापन में आ चुके हैं नजर

वैलेंटाइन्स वीक (Valentine's Week) की शुरुआत हो चुकी है. कपल्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होता है. 7 फरवरी को दुनियाभर में रोज डे (Rose Day) मनाया गया और आज प्रपोज डे (Propose Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है.

Chocolate Day 2019: आलिया भट्ट से लेकर दिशा पाटनी तक, ये 5 बॉलीवुड सितारे चॉकलेट के विज्ञापन में आ चुके हैं नजर
आलिया भट्ट और दिशा पाटनी (Photo Credits: Youtube)

वैलेंटाइन्स वीक (Valentine's Week) की शुरुआत हो चुकी है. कपल्स के लिए यह हफ्ता बेहद खास होता है. 7 फरवरी को दुनियाभर में रोज डे (Rose Day) मनाया गया और आज प्रपोज डे (Propose Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है. कल यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाएगा. इस अवसर पर लोग अपने पार्टनर को तोहफे के रूप चॉकलेट देते हैं. वैसे बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जिन्होंने चॉकलेट के विज्ञापन में काम किया है. इस सूची में दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और नुसरत भरूचा जैसे कई सितारों का नाम शुमार है. आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 5 ऐड्स पर:-

1. कैडबरी डेरी मिल्क बबली (Cadbury Dairy Milk Bubbly)

दिशा पाटनी (Disha Patni) के इस ऐड को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इस ऐड में वह काफी खूबसूरत लग रही थी और उनके प्यार भरे एक्सप्रेशंस ने लोगों का दिल जीत लिया था.

2. कैडबरी डेरी मिल्क सिल्क ओरियो ( Cadbury Dairy Milk Silk Oreo)

इस विज्ञापन में देखा जा सकता है कि नुसरत भरुचा (Nushrat Bharucha) एक अस्पताल में भर्ती है. उनके हाथ में गंभीर चोट आई है. उनका बॉयफ्रेंड उनके हाथ पर लगे प्लास्टर पर कुछ लिख रहा होता है और उसके बाद वह झूठी एक्टिंग करती है कि उन्हें दर्द हो रहा है. मगर अचानक से वह चॉकलेट खाने लग जाती हैं. इस ऐड को देखकर आपको भी आपके पार्टनर की याद आ जाएगी.

यह भी पढ़ें:-  Happy Chocolate Day 2019 Wishes: इन प्यारे मैसेजेस के जरिए घोलें अपने रिश्ते में मिठास, इन्हें WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजकर कहें हैप्पी चॉकलेट डे

3. पर्क (Perk)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का यह विज्ञापन दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इस वीडियो में आलिया का मजाकिया अंदाज आपको खूब हंसाएगा.

4. डेरी मिल्क (Dairy Milk)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस विज्ञापन को 'पप्पू पास हो गया' ऐड के नाम से जाना जाता है. आज भी यह विज्ञापन फैन्स की यादों में ताजा है.

5. Schmitten Chocolate

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी चॉकलेट के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं. इस ऐड में उनकी मुस्कान आपका दिल जीत लेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2019 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).