Celebs Tweet in Support of Mumbai: कंगना रनौत ने POK से की मुंबई की तुलना तो रितेश देशमुख ने ट्वीट कर लिखा 'मुंबई हिंदुस्तान है' 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई पुलिस पर काफी तीखा प्रहार करती नजर आ रही हैं. सुशांत मामले को लेकर वो लगातार मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही हैं. इन बातों को लेकर हाल ही में शिव सेना नेता संजय राउत के साथ भी उनकी बहस हो गई.

रितेश देशमुख और कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Celebs Tweet in Support of Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर इन दिनों मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर अपने शब्दों से तीखा प्रहार करती नजर आ रही हैं. सुशांत मामले को लेकर वो लगातार मुंबई पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही हैं. इन बातों को लेकर हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के साथ भी उनकी बहस हो गई. इसपर कंगना `भड़क उठी और उन्होंने मुंबई की तुलना पीओके (POK) से कर दी. अपने हालिया ट्वीट में कंगना ने इस बात का जिक्र किया था जिससे बॉलीवुड के अन्य सेलिब्रिटीज इत्तेफाक नहीं रखते.

बॉलीवुड एक्टर रितेश देश्मुख (Riteish Deshmukh), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) समेत अन्य सेलिब्रिटीज ने मुंबई शहर और मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है. रितेश ने बिना कंगना का नाम लिए मुंबई के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए लिखा, "मुंबई हिंदुस्तान है."

इसी के साथ ऋचा चड्ढा ने गोविंदा की फिल्म 'स्वर्ग' से उनके एक गाने का वीडियो शेयर करते हुए मुंबई की तारीफ की. ऋचा ने लिखा, "मुंबई कई मायनों में कॉस्मोपॉलिटन है. मैं दिल्ली में पली बड़ी हूं और मैं बता नहीं सकती कि एक महिला होने के नाते ये शहर कितना सुरक्षित है. ये व्यवसाय और मनोरंजन की राजधानी है और इसका दिल बड़ा है....इतना बड़ा कि वो कई दफा एहसान फरामोशों को माफ कर देती है.मला मुंबई खूपच आवडते!"

ये भी पढ़ें: Farah Khan Ali-Swara Bhasker Support Mumbai Police: फराह खान अली-स्वरा भास्कर ने किया मुंबई पुलिस का समर्थन, ट्विटर पर बांधे तारीफों के पुल

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने कहा था कि मुंबई में रहकर वो मूवी माफियाओं से ज्यादा मुंबई पुलिस से डरती थी. इसी के साथ उन्होंने शहर में लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठाया था जिसके बाद संजय राउत ने उन्हें वापस मुंबई न आने की सलाह दी थी.

इसपर कंगना ने आरोप लगाया कि संजय राउत (Sanjay Raut) ने उन्हें मुंबई न आने की खुली चेतावनी दी है. इसी के साथ कंगना ने कहा कि मुंबई भी अब पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर बनता जा रहा है. उनके इसी ट्वीट को लेकर अब ट्विटर पर काफी लोग नाराज हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\