Jiah Khan Death Case: 8 साल से लंबित मामले की अब सीबीआई कोर्ट में होगी सुनवाई
ANI के ट्वीट के मुताबिक 8 साल से सत्र अदालत में लंबित मामले की सुनवाई अब सीबीआई कोर्ट में की जाएगी. जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें उकसाने का मामला सत्र अदालत में चल रहा था. जिसके बाद उन्होंने इस मामले को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में ट्रांसफर करने को कहा था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की मौत के बाद से अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई अब सीबीआई कोर्ट में की जाएगी.