Broken But Beautiful 3: Sidharth Shukla और Sonia Rathee की ये BTS फोटोज हुई Viral, इस अंदाज में दिखी ये खूबसूरत जोड़ी
ऑल्ट बालाजी के शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' की हाल ही में घोषणा की गई थी. इसमें शो की पूरी स्टार कास्ट की कुछ शानदार बीटीएस फोटो भी वायरल हुई थी जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही है.
Broken But Beautiful 3: ऑल्ट बालाजी के शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 3' की हाल ही में घोषणा की गई थी. इसमें शो की पूरी स्टार कास्ट की कुछ शानदार बीटीएस फोटो भी वायरल हुई थी जो दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती नजर आ रही है. क्योंकि फरवरी प्यार का महीना है, ऐसे में शो के मेकर्स ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसके लीड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और सोनिया राठी (Sonia Rathee) सहित कलाकारों की कुछ ऑन-लोकेशन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके चलते अब फैंस इस सीरीज को देखने को और भी बेताब हो उठे हैं.
फोटोज में हम सिद्धार्थ और सोनिया को एक पेंटिंग एक्सहिबिशन में गंभीर अंदाज में बातचीत करते हुए देख सकते हैं. सोनिया जिस तरह से एक शैंपेन ग्लास के साथ सिद्धार्थ को देख रही हैं, वह इन दोनों ही करैक्टर्स के बीच की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को बयां करती है.

सिद्धार्थ और सोनिया के बीच मन मोह लेने वाली केमिस्ट्री इस बात का सबूत है कि इन ऑन-लोकेशन तस्वीरों ने यकीनन अभिनेताओं और शो के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता को बढ़ा दिया है.

ऑल्ट बालाजी के हिट फ्रेंचाइजी में से एक, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' को बेहद पसंद किया गया था और अब मेकर्स इसका तीसरा सीजन पेश करने जा रहे हैं. फ्रेंचाइजी का सुंदर एवें ओरिजनल म्यूजिक आज भी प्रशंसकों के बीच हिट है.

'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के पहले दो सीजन में मिले दो व्यक्ति (विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी द्वारा चित्रित) की एक टेंडर लव स्टोरी दिखाई गयी थी जो जल्द ही एक दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम बन जाते है.

अब सीजन 3 में सिद्धार्थ और सोनिया की नई जोड़ी के साथ, प्रशंसक अगस्त्य और रूमी की कहानी के बारे में अधिक जानेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

