बॉलीवुड

Singer KK Funeral Update:आज मुंबई में होगा केके का अंतिम संस्कार, फैंस के लिए आई ये बेहद अहम जानकारी 

बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Singer KK Funeral Update:आज मुंबई में होगा केके का अंतिम संस्कार, फैंस के लिए आई ये बेहद अहम जानकारी 
सिंगर केके (Photo Credits: Instagram)

Singer KK Funeral Update: बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक केके उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ का आज मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता से बुधवार रात को मुंबई लाया गया जहां एयरपोर्ट पर उनकी एक आखिरी झलक पाने को उनके कई सारे फैंस पहुंचे. बता दें कि 53 वर्षीय सिंगर का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. कोलकाता पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है.

केके के पार्थिव शरीर को आज सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक वर्सोवा के पार्क प्लाजा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जिसके बाद ठीक 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू की जाएगी. मुंबई के वर्सोवा स्थित पार्क प्लाजा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसकी जानकारी केके के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KK (@kk_live_now)

आपको बता दें कि कोलकाता के नजरुल मंच में मंगलवार शाम को परफॉर्म कर रहे केके की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालांकि उन्होंने अपने तय वक्त पर अपना कॉन्सर्ट पूरा किया जिसके बाद वो आराम करने होटल रूम पहुंचे. वहां उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें कोलकाता रिसर्च इंस्टिट्यूट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).