बॉलीवुड

Singer KK Updates: आलीशान कार और कई सारी प्रॉपर्टी, परिवार के लिए इतनी संपत्ति छोड़ गए सिंगर केके

मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके के निधन की खबर के चलते उनका परिवार बुरे सदमे में है. किसी ने भी इस बात की कल्पना भ नहीं की थी कि अपनी मखमली आवाज से सभी का दिल जीतने केके इतने जल्दी ये दुनिया छोड़ जाएंगे.

Singer KK Updates: आलीशान कार और कई सारी प्रॉपर्टी, परिवार के लिए इतनी संपत्ति छोड़ गए सिंगर केके
मशहूर गायक केके का निधन (Photo: Facebook)

Singer KK Updates: मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके के निधन की खबर के चलते उनका परिवार बुरे सदमे में है. किसी ने भी इस बात की कल्पना भ नहीं की थी कि अपनी मखमली आवाज से सभी का दिल जीतने केके इतने जल्दी ये दुनिया छोड़ जाएंगे. 53 वर्षीय केके अपने पीछे अपनी पतन ज्योति कृष्णा और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. सिंगर ने अपने जीवनकाल में कड़ा संघर्ष किया और कई आलिशान प्रॉपर्टी भी बनाई थी.

केके को कार्स का बड़ा शौक था और ऐसे में उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं. इसमें मर्सिडीज बेंज ए क्लास, और लाल चेरोकी जीप भी शामिल है. हाल ही में उन्होंने ऑडी आरएस 5 खरीदी थी जीकी कीमत करीब 1.4 करोड़ थी.

अपने करियर में 2500 से अधिक गाने गा चुके केके दिल्ली के रहने वाले थे जहां उनका एक प्यारा सा घर था. हालांकि उन्होंने मुंबई में भी अपना एक आलीशान घर बनाया था जहां वो अपनी पत्नी ज्योति और दोनों बच्चों के साथ रहे थे. उन्होंने अपने घर का शानदार इंटीरियर भी करा रखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).