बॉलीवुड

Bihar Election 2020: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना से चुनाव लड़ेंगे, सोनाक्षी सिन्हा ने राजनीतिक करियर के लिए भाई को दी शुभकामनाए

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार को अपने भाई लव सिन्हा को उनके उभरते राजनीतिक करियर की शुभकामनाएं दीं. बिहार के आगामी चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लव पटना से चुनाव लड़ेंगे. सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम सिन्हा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं के साथ लव की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की.

Bihar Election 2020: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना से चुनाव लड़ेंगे, सोनाक्षी सिन्हा ने राजनीतिक करियर के लिए भाई को दी शुभकामनाए
लव सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को अपने भाई लव सिन्हा (Luv Sinha) को उनके उभरते राजनीतिक करियर की शुभकामनाएं दीं. बिहार के आगामी चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लव पटना से चुनाव लड़ेंगे. सोनाक्षी ने अपनी मां पूनम सिन्हा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं के साथ लव की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की.

तस्वीर के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, "बिहार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले मेरे बड़े भाई लव सिन्हा पर मुझे गर्व है. हमें वास्तव में युवाओं और अच्छे लोगों की आवश्यकता है जो हमारे देश के लिए कदम बढ़ाएं और इस नई यात्रा में शामिल होने में उन्हें खुशी महसूस हों! ऑल द बेस्ट भईया." यह भी पढ़े: Actress Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट अभद्र कमेंट करने वाला शख्स गिरफ्तार

सोनाक्षी अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में पर्दे पर वापसी करेंगी. फिल्म में भारतीय वायु सेना के पायलट विजय कार्णिक की कहानी बताई गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).