बॉलीवुड

Bawaal है Varun Dhawan के करियर की सबसे महंगी फिल्म, इस अनोखी लव स्टोरी में वरुण के अपोजिट नजर आएंगी Janhvi Kapoor

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म बवाल की शूटिंग इन दिनों पोलैंड के वारसॉ में चल रही है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

Bawaal है Varun Dhawan के करियर की सबसे महंगी फिल्म, इस अनोखी लव स्टोरी में वरुण के अपोजिट नजर आएंगी Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म बवाल (Bawaal) की शूटिंग इन दिनों पोलैंड के वारसॉ में चल रही है. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. वे इससे पहले दंगल और छिछोरे जैसी बेहतरीन फिल्म इंडस्ट्री को दे चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बवाल प्रोडक्शन वैल्यू के हिसाब से वरुण धवन की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है.

निर्माताओं के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, हमने पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ जैसे सबसे महंगे और दिलचस्प लोकेशन्स के साथ-साथ इंडिया में भी फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग की है. यह एक बहुत ही अनोखी लव स्टोरी है और अब हम वारसॉ में एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रहे हैं. हमने जर्मनी से एक्शन निर्देशकों और स्टंटमैन को हर दिन 700 से अधिक सदस्यों के एक प्रतिभाशाली दल के साथ बुलाया है, नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक विजुअल ट्रीट देने की तैयारी में हैं.

बवाल' के अगले शेड्यूल के लिए Warsaw रवाना हुए Varun Dhawan, फैंस से भी हुए रूबरू!

सूत्र ने आगे कहा, प्लानिंग के अनुसार एक एक्शन सीक्वेंस के लिए कई चीजों की आवश्यकता थी जिसमें 45 प्लस हेजहोग्स के साथ-साथ असंख्य संख्या में ग्रेनेड, चाकू और विभिन्न प्रकार के विस्फोटक एक अहम एक्शन सीक्वेंस के लिए चाहिए थे जिसे कल से शूट किया जाएगा. रोजाना शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ का खर्चा आता है और यह 10 दिनों का शेड्यूल है. यह वरुण की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है.

बवाल नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है और अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है. यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित हैं और 7 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

खूबसूरत वादियों के बीच जान्हवी कपूर का दिखा हॉट अंदाज, फैंस हार बैठे दिल

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).