बॉलीवुड

Bawaal: 'बवाल' के अगले शेड्यूल के लिए Warsaw रवाना हुए Varun Dhawan, फैंस से भी हुए रूबरू!

इस फिल्म के लिए पहली बार जान्हवी और वरुण साथ आए हैं. ऐसे में शूरू से ही फिल्म ने लोगों की खूब अटेंशन बटोरी है. फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए वरुण वॉरसा रवाना हो गए हैं.

Bawaal: 'बवाल' के अगले शेड्यूल के लिए Warsaw रवाना हुए Varun Dhawan, फैंस से भी हुए रूबरू!
नाडियाडवाला ग्रैंडसन (Photo Credits: Instagram)

निर्माता साजिद नाडियाडवाला की अपकमिगं वेंचर 'बावल' (Bawaal) अभी अपने शूटिंग फेस में है. इस फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए पहली बार जान्हवी और वरुण साथ आए हैं. ऐसे में शूरू से ही फिल्म ने लोगों की खूब अटेंशन बटोरी है. इस फिल्म के मेकर्स भी प्रत्याशा को और बढ़ाने के लिए बीच बीच में फिल्म की कास्ट और फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर साजिद नाडियाडवाला ने वरुण धवन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वरूण बवाल के अगले शेड्यूल के लोकेशन की घोषणा करते देखें जा सकते हैं. एक्टर का कहना है कि उनके साथ बवाल की टीम अब अगले शेड्यूल की शुरुआत के लिए वारसॉ, पोलैंड के लिए रवाना होगी.

 

इस वीडियो में जैसे ही वरुण ट्रेन पर चढ़ते हैं, वो एक सीनियर जोड़े के सामने झुकते हुए और अपने एक फैन से हाथ मिलाते हुए देखें जा सकते हैं.

'बवाल' का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले किया है।.यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित है और 7 अप्रैल, 2023 को स्क्रीन पर आएगी.

वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म जुग जुग जियो में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ देखा गया था. राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड यह फैमिली ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).