Arjun Rampal Summoned By NCB: अर्जुन रामपाल से ड्रग्स केस में दोबारा होगी पूछताछ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भेजा समन
बॉलीवुड से ड्रग्स की जड़ें उखाड़ फेकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम जोरों शोरों से काम में जुटी हुई है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में अब एनसीबी ने पूछताछ के लिए एक्टर अर्जुन रामपाल को दोबारा तलब किया है.
Arjun Rampal Summoned By NCB: बॉलीवुड से ड्रग्स की जड़ें उखाड़ फेकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम जोरों शोरों से काम में जुटी हुई है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में अब एनसीबी ने पूछताछ के लिए एक्टर अर्जुन रामपाल को दोबारा तलब किया है. अर्जुन से कुछ ही दिनों पहले इस मामले में पूछताछ की गई थी साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी देर तक सवाल-जवाब किया गया था.
गैब्रिएला से दो दिनों तक तकरीबन 6-6 घंटे तक प्रश्नोत्तर किया किया गया था. एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पे छापेमारी की थी जिसके बाद एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ समन जारी किया गया. इसी के साथ अर्जुन के एक दोस्त को भी ड्रग्स केस में एनसीबी मुंबई की टीम ने गिरफ्तार किया है.
Narcotics Control Bureau summons Bollywood actor Arjun Rampal for questioning in a drugs case: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2020
अब अर्जुन को एक बार फिर एनसीबी के सामने अपनी हाजिरी लगानी होगी. गौरतलब है कि अब तक कई सारे एक्टर्स से ड्रग्स से जुड़े केस को लेकर सवाल-जवाब किया जा चूका है. इनमें श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह समेत अन्य कलाकार मौजूद हैं.
इसी एक साथ ड्रग्स केस को लेकर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को जेल की सलाखों के सैर भी करनी पड़ी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

