बॉलीवुड

क्या अगले साल Ranbir Kapoor और Alia Bhatt करने जा रहे हैं शादी? ये बड़ी अपडेट आई सामने

खबर के मुताबिक रणबीर और आलिया अगले साल अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है.

क्या अगले साल Ranbir Kapoor और Alia Bhatt करने जा रहे हैं शादी? ये बड़ी अपडेट आई सामने
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Yogen Shah)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जब से इनके रोमांस की खबरें चर्चा में आई है तभी से इनकी शादी की खबरें भी आए दिन आती रहती हैं. ऐसे में अब एक बार फिर रणबीर और आलिया के शादी की चर्चा जोरों में है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रणबीर और आलिया अगले साल अप्रैल महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है. लेकिन रिपोर्ट की माने तो रणबीर और आलिया जल्दी शादी के पवित्र बंधन में बनना चाहते हैं. वेल इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा.

वैसे आपको बता दें रणबीर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर महामारी नहीं आती तो वह गर्लफ्रेंड आलिया से शादी कर चुके होते. वह इस गोल को जल्द से जल्द पाना चाहते हैं. इसके बाद से ही यह चर्चा होनी शुरू हो गई कि रणवीर और आलिया इस साल दिसंबर महीने में शादी कर सकते हैं. लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन्होंने अपने शादी के प्लान को अगले साल अप्रैल महीने तक के लिए टाल दिया है.

रणबीर और आलिया की तरह विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की चर्चा भी जोरों शोरों में चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कैटरीना इस साल के अंत में शादी के बंधन में बनने वाले हैं. जिसके लिए दोनों ने राजस्थान को चुना है. जहां ये करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं.

फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट की झोली में गंगूबाई काठियावाड़ी, आर आर आर, डार्लिंग, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी कई बड़ी फिल्में हैं. जबकि वहीं रणबीर ब्रह्मास्त्र, शमशेरा और एनिमल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2021 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).