Arbaaz Khan ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, फैंस को दिया ये खास मैसेज
कोरोना का पहला डोज लगवाने के बाद अरबाज खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी तो लग गई. आप भी जल्दी लगा लो वरना आपकी की लग जाएगी.
कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. जिससे निपटने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. बॉलीवुड भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है. इस बीच कोरोना वैक्सीन का काम भी तेजी से हो रहा है. ऐसे में अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने भी कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना वैक्सीन लगवाने का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अरबाज काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में अरबाज खान ने वाईट कलर की टीशर्ट और ऑरेंज कलर की ट्रैक पेंट पहन रखी है.
कोरोना का पहला डोज लगवाने के बाद अरबाज खान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी तो लग गई. आप भी जल्दी लगा लो वरना आपकी की लग जाएगी. इस वीडियो में अरबाज की मस्ती देखते ही बन रही है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि कोरोना वायरस संग लड़ाई में अरबाज के बड़े भाई सलमान खान लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. वो कोरोना वारियर्स को खाना पहुंचाने के साथ जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

