अमेरिका में रहती हैं अनुष्का शर्मा की हमशक्ल, तस्वीरें देखकर फैन्स हुए हैरान
अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्लों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन दिनों अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की हमशक्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है
अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्लों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन दिनों अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की हमशक्ल की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है. दरअसल, अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स (Julia Michaels) के फीचर्स काफी हद तक अनुष्का से मैच करते हैं. हाल ही में जूलिया ने अपनी एक क्लोज-अप सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर को देखकर भारतीय फैन्स दंग रह गए क्योंकि फोटो में वह बिल्कुल अनुष्का शर्मा की तरह दिख रही हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का की 2 साल पुरानी तस्वीर की तुलना जूलिया की इस तस्वीर से कर रहे हैं. फैन्स अनुष्का को जूलिया की जुड़वां बहन कह रहे हैं. अनुष्का ने यह तस्वीर तब शेयर की थी जब दिलजीत दोसांझ के साथ वह अपनी फिल्म 'फिल्लौरी' को प्रमोट कर रही थी. आप भी इन तस्वीरों को देखकर हैरान रह जाएंगे.
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में रहता है करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग
@AnushkaSharma is that really you i really got confused but both of u are beautiful @juliamichaels @juliamichaels looks like @AnushkaSharma @juliamichaels what are your thoughts on this. Do yall look the same. @AnushkaSharma @juliamichaels Doppelganger pic.twitter.com/xM6TVsWnh4
— Aditya (@SmritiFC18) February 4, 2019
आपको बता दें कि जूलिया माइकल्स को उनके डेब्यू सिंगल 'इशूज' से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. जूलिया को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है. उन्होंने हाल ही में सेलेना गोमेज़ के साथ अपना सिंगल 'एंग्जायटी' रिलीज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

