बॉलीवुड

पाकिस्तान में रहता है करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसे देख सब हैरान रह गएं. इस तस्वीर में करण जौहर के हमशक्ल को देखा जा सकता है.

पाकिस्तान में रहता है करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग
करण जौहर और उनका हमशक्ल (Photo Credits : Twitter)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. ऐसा कई बार हुआ है जब किसी बॉलीवुड स्टार के हमशक्ल की तस्वीर हमारे सामने आई है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसे देख सब हैरान रह गएं. इस तस्वीर में करण जौहर के हमशक्ल को देखा जा सकता है. यह व्यक्ति बिल्कुल करण की तरह ही दिखता है. दरअसल, उस्मान खान नाम के एक शख्स ने करण के पोस्ट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, "लोगों का कहना है कि मैं करण जौहर की तरह दिखता हूं. क्या सच में ऐसा है ?" इस ट्वीट के साथ उस्मान ने अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी.

करण जौहर ने भी इस तस्वीर को देखा. उन्होंने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, "कुछ ट्वीट्स मुझको स्पीचलेस कर देते हैं. यह उनमें से एक हैं." वैसे इससे पहले भी शाहरुख खान, सैफ अली खान और विराट कोहली जैसे सितारों के हमशक्ल की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं.

अगर वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो करण जल्द ही अपने पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' को होस्ट करते हुए दिखेंगे. इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'तख्त' की भी घोषणा की थी. इस फिल्म की स्टार कास्ट ने सबको खूब प्रभावित लिया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे सितारें मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. साल 2020 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).