बॉलीवुड

TikTok पर अनुराग कश्यप का बड़ा धमाल, बेटी आलिया के साथ फिल्ममेकर ने किया जमकर डांस (Video)

सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और आलिया के कई वीडियो वायरल हो रहें हैं जिसमें वो बेटी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. हमेशा गंभीर मुद्दों पर फिल्मों बनाने वाले अनुराग कश्यप का ये रूप काफी हैरान कर देने वाला है.

TikTok पर अनुराग कश्यप का बड़ा धमाल, बेटी आलिया के साथ फिल्ममेकर ने किया जमकर डांस (Video)
अनुराग कश्यप बेटी आलिया के साथ (Image Credit: Instagram)

मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap ) को सोशल मुद्दों पर अपना पक्ष रखने के साथ कई बार सरकार की आलोचना करते दिखाई देते रहते हैं. लेकिन अब अनुराग कश्यप के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं. जिन्हें देखने के बाद हर कोई हैरान है. क्योंकि अपने इशारों पर सबको नचाने वाले अनुराग कश्यप अब अपनी बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) के इशारे में डांस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप और आलिया के कई वीडियो वायरल हो रहें हैं जिसमें वो बेटी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. हमेशा गंभीर मुद्दों पर फिल्मों बनाने वाले अनुराग कश्यप का ये रूप काफी हैरान कर देने वाला है.

इस वीडियो में अनुराग कश्यप का कॉन्फिडेंस कमाल का है वो बिंदास होकर अपनी बेटी के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं. इन सभी वीडियो को अनुराग ने अपने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है. जिसके साथ अनुराग ने लिखा कि आलिया ये सब मुझे करवाती है. यह भी पढ़े: सोनू सूद को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया उनका समर्थन, कहा- तुमने सरकार से ज्यादा काम किया है

 

View this post on Instagram

 

#Anuragkashyap #AaliyahKashyap #Bollywood #Entertainment #bollywoodcinema

A post shared by Entertainment Fan Page (@facc2911) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो अनुराग कश्यप की फिल्म चोक्ड: पैसा बोलता है नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को लोगों से मिक्स रिव्यू मिल रहा है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप की 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी ने लिखा है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).