Shocking: अंगद बेदी ने किया खुलासा, शादी से पहले प्रेग्नेंट थी पत्नी नेहा धूपिया
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी ने सबको सरप्राइज कर दिया था. 10 मई, 2018 को अंगद और नेहा शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे.
अंगद बेदी और नेहा धूपिया की शादी ने सबको सरप्राइज कर दिया था. 10 मई, 2018 को अंगद और नेहा शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे. शादी के कुछ महीने बाद नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. लेकिन उस समय कई ऐसी खबरें सामने आई थी कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी. पिंकविला अब अंगद बेदी ने इस बात को स्वीकारा है. उन्होंने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में इस बात का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी.
अंगद ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया तब उन्हें बहुत डांट पड़ी थी. उन्होंने कहा कि, "मैंने उन्हें बताया कि हमें बच्चा होने वाला है. इसके बाद काफी शांति थी लेकिन फिर बहुत झाड़ पड़ी. मुझे नहीं लगता कि वो उस खबर को सुनने के लिए तैयार थे."
यह भी पढ़ें:- नेहा धूपिया का खुलासा, इसलिए 6 महीनों तक दुनिया से छुपाई प्रेगनेंसी की बात
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अंगद बेदी को इसी साल जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'सूरमा' में देखा गया था. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू ने भी अहम भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

