नेहा धूपिया का खुलासा, इसलिए 6 महीनों तक दुनिया से छुपाई प्रेगनेंसी की बात
नेहा धूपिया ने 10 मई को अंगद बेदी के साथ सिख परंपरा’ का पालन करते हुए शादी कर ली थी
नेहा धूपिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ के प्रमोशन्स बिजी हैं. लेकिन इस फिल्म से ज्यादा वो अंगद बेदी के साथ अपनी शादी और अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में इन सभी बातों को लेकर नेहा ने खुलकर बात की और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई रोचक खुलासे भी किए.
मिड-डे से हुई खास बातचीत में जब नेहा से पूछा गया कि उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर को सभी से क्यों छुपाया? तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की फिक्र थी कि लोग मुझे काम देना बंद कर देंगे. ये अच्छी बात थी कि पिछले 6 महीनों तक मेरा बेबी बंप दिखाई नहीं दे रहा था क्योंकि इस इंडस्ट्री में आपके लुक्स बहुत मायने रखते हैं और हो सकता आपको अपने काम के लिए अपात्र ठहरा दिया जाए. भाग्यवश, मेरी ऊर्जा काफी ज्यादा है कि मैं सब कर पाई.”
नेहा ने ये भी बताया कि वो अपनी प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह की छुट्टी नहीं लेना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं उन महिलाओं के खिलाफ हूं जो प्रेगनेंसी के दौरान छुट्टी लेती हैं. कभी भी मेरा ये उद्देश्य नहीं रहा है कि मैं किसी ट्रेंड का हिस्सा बनूं या अपना ट्रेंड सेट करूं. उद्देश्य तो ये है कि बस मैं अपने जीवन को इस तरह से जियूं कि कभी कुछ हुआ ही नहीं है.”
बता दें कि नेहा ने 10 मई को दिल्ली के गुरुद्वारा में अंगद बेदी के साथ शादी कर ली थी. इसके बाद से उनकी प्रेगनेंसी की खबर मीडिया में सुनने को मिलने लगी लेकीन वो इस खबर को अक्सर को गलत बताती रहीं.
View this post on Instagram
Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @angadbedi ❤
इसके बाद हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी फोटोज को शेयर करके इस बात का खुलासा किया.
बात करें फिल्म ‘हेलीकाप्टर ईला’ की तो इस फिल्म में नेहा के साथ काजोल और रिद्धि सेन नजर आएंगी. इसके अलावा वो अपने चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ की रिकॉर्डिंग में भी व्यस्त हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

