36 साल में पहली बार रविवार को फैन्स से नहीं मिले अमिताभ बच्चन, जानें वजह

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार को अपने फैन्स से मिलते हैं. यह प्रथा तकरीबन 36 साल से चली आ रही हैं. हर रविवार की शाम को बिग बी के घर के बाहर फैन्स का जमवाड़ा लगता है

36 साल में पहली बार रविवार को फैन्स से नहीं अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार को अपने फैन्स से मिलते हैं. यह प्रथा तकरीबन 36 साल से चली आ रही हैं. हर रविवार की शाम को बिग बी के घर के बाहर फैन्स का जमवाड़ा लगता है. 5 मई को भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन इस बार फैन्स निराश होकर वापस लौट गए. उन्हें बिग बी की झलक देखने को नहीं मिली. दरअसल, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी.

बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, "सभी चाहनेवालों को मैं यह सूचना देना चाहता हूं कि इस रविवार शाम मैं अपने घर जलसा के बाहर फैन्स से नहीं मिल पाऊंगा. " इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि, "मैं नहीं जानता था कि एक दिन इतवार को अपने चाहने वालों से जलसा के द्वार पर न मिल पाने पर इतनी बड़ी खबर बन जाएगी. आप सब को स्नेह, मेरा आदर और सम्मान."

यह भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन ने KBC 11 Registration के लिए पूछा दूसरा सवाल, करोड़ों कमाने का है ये मौका!

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन को मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'बदला' में देखा गया था. फिल्म में तापसी पन्नू ने भी अहम भूमिका निभाई थी. सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 8 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी. बिग बी जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? डरबन में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट