अमिताभ बच्चन ने KBC 11 Registration के लिए पूछा दूसरा सवाल, करोड़ों कमाने का है ये मौका!
अमिताभ बच्चन के अपने शो' कौन बनेगा करोड़पति 11' में भाग लेने के इच्छुक लोगों से ये सवाल पूछा है
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का सबसे प्रसिद्ध गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' (Kaun Banega Crorepati 11) जल्द ही शुरू होने जा रहा है. इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन लाइन्स 1 मई से खोल दी गई थी. इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से शो पर अपना पहला सवाल पूछा था. अब बिग बी (Big B) ने फैंस से इस शो के लिए दूसरा सवाल पूछ लिया है. शो के प्रोमो में अमिताभ बच्चन दर्शकों से खास सवाल करते हुए नजर आए. आइए देखें कि क्या है वो सवाल.
प्रश्न: इंग्लैंड के अलावा, यूके का कौनसा घटक 2019आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी करेग?
A) स्कॉटलैंड
B) उत्तरी आयरलैंड
C) वेल्स
D) आयरलैंड
इस प्रश्न का जवाब देने के लिए कंटेस्टेंट्स को 509093 पर KBC (स्पेस) सही जवाब (A,B,C या D)(स्पेस)उम्र(स्पेस)आपका जेंडर(मेल, फीमेल, अदर्स) लिख कर भेजना होगा. इस सवाल का जवाब 3 मई रात 9 बजे तक देना होगा. इसके अलावा फैंस Sonyliv ऐप फॉर्म भरकर या IVR और SMS के जरिए ऑफलाइन रजिस्टर कर सकते है.
ये भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati 11 Registration: अमिताभ बच्चन के साथ KBC खेलने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
केबीसी (KBC) में भाग लेने के लिए दर्शकों पहले रजिस्टर करना होगा. इसके बाद पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा. इसके बाद अगर आप सिलेक्ट होते तो शो की टीम्स द्वारा हमारी डिटेल्स ली जाती है. उसके बाद अगर हम सिस्टम में चुने जाते हैं तो हमें ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा. ऑडिशन राउंड पार करने के बाद दर्शकों को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेलने का मौका मिलता है. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट शो की शुरुआत में टीवी पर दिखाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

