ब्रेकअप की खबरों के बीच Sushmita Sen बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ हुई स्पॉट, कैमरे के सामने जमकर दिए पोज
मुंबई के बांद्रा इलाके में सुष्मिता और रोहमन एक साथ नजर आए. इस दौरान दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. सुष्मिता जहां ब्लैक आउटफिट में दिखाई दी वहीं रोहमन कैसुअल लुक में नजर आए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रही है. सुष्मिता सेन के खबरों में आने की वजह है उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ब्रेकअप की खबर. दरअसल सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसे देखने के बाद कयास लगाए जाने लगे की उनका और रोहमन का रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा है. लेकिन अब सुष्मिता ने इन तमाम अफवाहों की हवा निकाल दी है. वैलेंटाइन डे से पहले एक्ट्रेस को उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट किया गया.
मुंबई के बांद्रा इलाके में सुष्मिता और रोहमन एक साथ नजर आए. इस दौरान दोनों की ख़ुशी देखते ही बन रही थी. सुष्मिता जहां ब्लैक आउटफिट में दिखाई दी वहीं रोहमन कैसुअल लुक में नजर आए. पैपराजी के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए. आप भी देखिए सुष्मिता और रोहमन की ये तस्वीरें.

आपको बता दे कि सुष्मिता सेन ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'समस्या यही है महिलाओं को लगता है कि वो बदल जाएगा, मगर वो नहीं बदलता. पुरुषों को लगता है कि वो छोड़ कर नहीं जाएगी, लेकिन वो चली जाएगी.' इसी पोस्ट को देखने के बाद सुष्मिता और रोहमन के रिश्ते पर सवाल खड़े किए जाने लगे.
View this post on Instagram
वेल अब जब सुष्मिता और रोहमन एक साथ सामने आ चुके हैं. तो इनके बीच ब्रेकअप की तमाम अफवाहों पर सीधे सीधे फुलस्टॉप लग गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

