आलिया भट्ट और संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, यूजर्स कर रहे हैं #BoycottSadak2 को ट्रेंड

सड़क 2 फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो सकी है लेकिन मेकर्स ने इसको अभी से थियेटर की बजाये डिजिटल पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है.

फिल्म 'सड़क 2' की कास्ट (Photo Credits: File Photo)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) का असर फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ा है. ऐसे में तमाम मेकर्स अपनी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे हैं. इस बीच खबर है कि संजय दत्त और आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 को अब मेकर्स यानी महेश भट्ट और मुकेश भट्ट OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने जा रहे हैं. पीटीआई से बात करते हुए मुकेश भट्ट ने साफ़ किया कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. ऐसे में फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा.

इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकाट की मांग उठने लगी है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही स्टारकिड्स और नेपोटिज्म को लेकर यूजर्स गुस्से में हैं और वो कई लोगों को निशाना बना रहें है. ऐसे में जैसे ही सड़क 2 को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बता इसके बहिष्कार की मांग की जा रही है. ऐसे में ट्विटर पर अब #BoycottSadak2 ट्रेंड हो रहा है. ऐसे में अब तमाम लोग महेश भट्ट और उनकी फिल्म को निशाना बना रहें हैं.

देखिए क्या क्या ट्वीट कर रहे हैं यूजर्स.

वैसे अभी फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो सकी है लेकिन मेकर्स ने इसको अभी से थियेटर की बजाये डिजिटल पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है. आपको बता दे कि सड़क 2 संजय दत्त और पूजा भट्ट की साल 1991 में आई फिल्म सड़क का ही सीक्वल है. जिसे पूजा भट्ट डायरेक्ट कर रही हैं. इस फिल्म में संजय दत्त और आलिया भट्ट के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Satta Ban: शराबबंदी के बाद बिहार में सट्टेबाजी पर नकेल, ऑनलाइन-ऑफलाइन बेटिंग पर 7 साल की जेल और जुर्माने का प्रस्ताव; विधानसभा में पेश होगा बिल

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के सामने 144 रनों का टारगेट रखा, डायोन मायर्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Live Score Update: बुलावायो में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बुलावायो में जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट