Alia Bhatt कर रही हैं हॉलीवुड में धमाके की तैयारी, WME टैलेंट एजेंसी से मिलाया हाथ!
बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने करियर में सफलता के पायदान चढ़ते जा रही हैं. आलिया के फैंस के लिए बेहद खास खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलिया बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब हॉलीवुड में अपनी शानदार शुरुआत करने की तैयारियों में जुट गई हैं.
- Read in
- English
बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने करियर में सफलता के पायदान चढ़ते जा रही हैं. आलिया के फैंस के लिए बेहद खास खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आलिया बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब हॉलीवुड (Hollywood) में अपनी शानदार शुरुआत करने की तैयारियों में जुट गई हैं. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जहां बेहद कम समय में आलिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की वहीं अब वह हॉलीवुड में भी वो अपनी फैन फॉलोविंग हासिल करने की तैयारी कर रही हैं.
डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया ने हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए वहां की सबसे मशहूर टैलेंट एजेंसी डब्ल्यूएमडी को जॉइन कर लिया है. आलिया ने डब्लूएमई (WME) के साथ अपनी साझेदारी की है और इसी के साथ वह वेस्ट में अपने काम का प्रचार और प्रसार करेंगी. बॉलीवुड से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया तो वहीं दीपिका पादुकोण ने भी वहां अपनी पहचान बनाई है.
Bollywood Star Alia Bhatt Signs With WME https://t.co/nbYgLIDmgt
— Deadline Hollywood (@DEADLINE) July 7, 2021
इनके बाद अब आलिया भट्ट अपने करियर ग्राफ को एक कदम आगे ले जाने की जी-जान से कोशिश करती नजर आ रही. बात करें वर्कफ्रंट की तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगी.
इसी के साथ वो फिल्म 'आरआरआर' पर भी काम कर रही. हाल ही में करण जौहर ने भी आलिया और रणवीर सिंह के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की जिसका टाइटल है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

