आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर अपारशक्ति खुराना के अपोजिट करेंगी अपना डेब्यू, ये रही डिटेल्स
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) को अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जाता है
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) को अक्सर उनके साथ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जाता है. आकांक्षा जल्द ही अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurrana) के अपोजिट अपना डेब्यू करने जा रही हैं. एक म्यूजिक वीडियो में दोनों को साथ देखा जाएगा. सिंगर अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) ने इस गीत में अपनी आवाज दी है. गाने का नाम 'तेरे दो नैना' है. गाने को लखनऊ में फिल्माया गया है.
मुंबई मिरर से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि, "मैंने गाना सुना और मुझे काफी अच्छा लगा. अपारशक्ति एक अच्छे दोस्त हैं और लखनऊ एक खूबसूरत शहर है जहां स्वादिष्ट खाना मिलता है. इससे अच्छा पहला अनुभव और कुछ नहीं हो सकता था." इसके आगे उन्होंने कहा कि, "मैंने ज्यादा सोचा नहीं और सिर्फ इसी बात पर ध्यान दिया कि निर्देशक क्या चाहते हैं. नैरेटिव बहुत प्यारा था और सब कुछ बहुत फिल्मी था. ये एक नया लव एंथम साबित होगा. फिल्म 'एक विलेन' के 'गलियां' जैसा."
बता दें कि आकांक्षा आलिया भट्ट की बहुत अच्छी मित्र है. वहीं, अपारशक्ति खुराना की बात करें तो उन्हें मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुप्पी' में देखा गया था. फिल्म में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने अहम भूमिकाएं निभाई थी. अपारशक्ति के अभिनय की खूब तारीफ की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

