बॉलीवुड

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को कहा था गैरजिम्मेदार, अब एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब, देखें वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर निशाना साधा था

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को कहा था गैरजिम्मेदार, अब एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब, देखें वीडियो
कंगना रनौत और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर निशाना साधा था. राजनीतिक मुद्दों पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए कंगना तीनों सितारों पर भड़कीं थी. अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस बात का जवाब दिया है. बुधवार को आलिया भट्ट एक इवेंट में शामिल हुई थी. इस दौरान आलिया से कंगना के उस बयान को लेकर सवाल किया गया.

आलिया ने कहा कि, "मैं कंगना की तरह खुलकर नहीं बोल सकती. उनकी बेबाकी का मैं बहुत सम्मान करती हूं. देखा जाए तो वो सही भी है. कई बार ऐसा होता है कि हम पीछे हट जाते हैं. हमें उस समय लगता है कि हम फालतू में क्यों बोलें." आलिया ने यह भी कहा कि कंगना सच में बहुत अच्छा बोलती है. साथ ही आलिया ने यह भी बताया कि वह अपने विचार खुद तक ही सीमित रखना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें:-  कंगना रनौत का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- सेट पर कई एक्टर्स ने किया है उत्पीड़न

 

View this post on Instagram

 

Kudos to #KanganaRanaut she genuinely speaks very well says #aliabhatt

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका' में देखा गया है. फिल्म ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. अब कंगना जल्द ही फिल्म 'मेंटल है क्या' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी. वहीं आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' भी हाल ही में रिलीज हुई है. 'गली बॉय' के बाद वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2019 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).