आलिया भट्ट संग परिवार ने घर में काम करने वाली राशिदा का बर्थडे किया सेलिब्रेट, केक काटकर मनाया जश्न (Video)
वीडियो में आलिया और शाहीन राशिदा के लिए हैप्पी बर्थडे गाती भी दिखाई दी. हालांकि डाईट पर रहने के कारण आलिया और शाहीन को ना चाहते भी केक को ना कहना पड़ा.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन ने लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. इस मुश्किल घड़ी में लोग छोटी छोटी खुशियों को भी सेलिब्रेट कर माहौल को खुशनुमा बनाने में जुटे हैं. ऐसा ही कुछ दिखा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ भी. शूटिंग और अपने कमिटमेंट के चलते ज्यादातर घर से बाहार रहने वाले भट्ट अब अपने घर पर बनी हुई हैं. ऐसे में अब वो अपने घर काम करने वाली राशिदा (Rashida) का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई. इस दौरान आलिया, उनकी बहन शाहीन भट्ट समेत कई लोग वीडियो में दिखाई दिए.
वीडियो में आलिया और शाहीन राशिदा के लिए हैप्पी बर्थडे गाती भी दिखाई दी. हालांकि डाईट पर रहने के कारण आलिया और शाहीन को ना चाहते भी केक को ना कहना पड़ा. लेकिन इस मुश्किल वक़्त में रशीदा के बर्थडे के जरिये ही सही आलिया सभी के साथ मौके को एन्जॉय करती दिखाई दी. इस वीडियो को राशिदा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
तो वहीं एक दूसरे वीडियो में महेश भट्ट और आलिया की मां सोनी राजदान भी राशिदा का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए. इस दौरान इन सभी ख़ुशी देखते ही बन रही थी.
आपको बता दे कि आलिया इन दिनों अपनी बहन शाहीन और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. तो वहीं काम की बात करें तो शूटिंग शुरू होती वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाडी की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

