Akshay Kumar की फिल्म पृथ्वीराज के खिलाफ चंडीगढ़ में हुआ प्रदर्शन, एक्टर का पुतला फूंका गया

फिल्म के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मोर्चा खोला है. चंडीगढ़ में विरोध करते हुए इस संगठन ने अक्षय का पुतला भी जलाया. इस संगठन ने विरोध जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म का नाम सिर्फ पृथ्वीराज नहीं हो सकता है.

अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म पृथ्वीराज (Prithiviraj) के खिलाफ लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. अब उनकी फिल्म के खिलाफ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मोर्चा खोला है. चंडीगढ़ में विरोध करते हुए इस संगठन ने अक्षय का पुतला भी जलाया. इस संगठन ने विरोध जाहिर करते हुए कहा कि फिल्म का नाम सिर्फ पृथ्वीराज नहीं हो सकता है. उन्हें इसका नाम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान या सम्राट पृथ्वीराज चौहान होना चाहिए. क्योंकि वो आखिरी हिंदू सम्राट थे ऐसे में उनके नाम को सम्मान देते हुए फिल्म का नाम रखा जाना चाहिए.

आपको बता दे कि इससे पहले करणी सेना (Karni Sena) ने भी फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष और फिल्ममेकर्स सुरजीत सिंह राठौर ने अपने बयान में कहा था कि अक्षय कुमार की फिल्म महान पृथ्वीराज राज चौहान की जिंदगी पर आधारित है. ऐसे में फिल्म का नाम पृथ्वीराज कैसे रखा जा सकता है. हमारी मांग है कि टाइटल को बदला जाए और सम्मान दिया जाए.

इस फिल्म को चंद्रप्रकाश द्रिवेदी डायरेक्ट कर रहें हैं. जबकि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर नजर आयेंगी. फिल्म में वो संयुक्ता का किरदार निभा रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट