Independence Day 2021: अक्षय कुमार ने फैन्स की दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, शेयर किया दिल छू लेने वाला गाना
अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. हर कोई इस मौके पर तरह तरह से सभी को बधाई देने में जुटे हुए हैं. ऐसे में अब अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सभी फैन्स की स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. अक्षय ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास गाना शेयर करते हुए सभी को बधाई दी. अक्षय ने लिखा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और उन शहीदों को सलाम कर रहें हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. आइए हम अपना आभार व्यक्त करें. उनके परिवारों का समर्थन करें. उनका परिवार बनें.