Hera Pheri 3: Akshay Kumar, Suniel Shetty, Paresh Rawal ने मुंबई में शुरु की ‘हेरा फेरी 3’ शूटिंग – रिपोर्ट
सिद्धार्त कनन (Photo Credit: Twitter)

Hera Pheri 3: हेरा फेरी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने आज मुंबई में हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है. एक सूत्र ने पिंकविला के लिए खुलासा किया है. पिछले कुछ दिनों में स्क्रिप्ट के बारे में पर्याप्त बैठकें हुई हैं, महीनों बाद, टीम को अब भरोसा है कि हेरा फेरी 3 सभी के साथ पूरा न्याय करेगी. कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार राजू के रूप में, सुनील शेट्टी श्याम के रूप में और परेश रावल बाबूराव के रूप दिखाई देंगे.