बॉलीवुड

Kapil Sharma ने की बेल बॉटम की तारीफ तो अक्षय कुमार ने लगा दी क्लास

अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर लिखा कि जैसे पता चला कि शो पर आ रहा हूं. बेस्ट विशेष भेजी उसके पहले नही. मिलकर तेजी खबर लेता हूं.

Kapil Sharma ने की बेल बॉटम की तारीफ तो अक्षय कुमार ने लगा दी क्लास
अक्षय कुमार और कपिल शर्मा (Photo Credits: Facebook)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. हर तरफ इसकी तारीफ हो रही है. ये फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने भी अक्षय कुमार की इस फिल्म की तारीफ की है. लेकिन बदले में खिलाड़ी ने उनकी क्लास लगा दी. दरअसल कपिल शर्मा ने ट्विटर पर लिखा कि खूबसूरत ट्रेलर अक्षय पाजी. बधाई और ढेर सारी विशेष पूरी टीम को.

जिसके बाद अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा पर लिखा कि जैसे पता चला कि शो पर आ रहा हूं. बेस्ट विशेष भेजी उसके पहले नही. मिलकर तेजी खबर लेता हूं. आपको बता दे कि कपिल शर्मा और अक्षय कुमार हमेशा से खास बांड शेयर करते हैं. दोनों का ये रूप शो में कई बार देखने को मिल चुका है. जाहिर है अक्षय के इस अल्टीमेटम के बाद सेट पर कपिल की क्लास लगना पक्की है.

वैसे आपको बता दे कि जब से बेल बॉटम का ट्रेलर सामने आया है. फिल्म से एक्ट्रेस लारा दत्ता का लुक भी काफी वायरल हो रहा है. फिल्म में वो इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).