बॉलीवुड

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना' मचा रहा धमाल, देखें हॉट Video

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और आए दिन अपने नए म्यूजिक एल्म्ब्स रिलीज करती रहती हैं. आज अक्षरा ने अपना नया रोमांटिक सॉन्ग रिलीज किया है जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है.

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना' मचा रहा धमाल, देखें हॉट Video
अक्षरा सिंह का नया गाना (Photo Credits: Youtube)

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और आए दिन अपने नए म्यूजिक एल्म्ब्स रिलीज करती रहती हैं. आज अक्षरा ने अपना नया रोमांटिक सॉन्ग रिलीज किया है जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने में अक्षरा बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है. ये गाना एक प्रेमी जोड़े के बीच के प्रेम वार्तालाप को दर्शाता है. इंटरनेट पर इस गाने को आज ही रिलीज किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं.

अक्षरा सिंह के इस नए गाने का नाम है 'बाबू एक प्रॉमिस करो ना' जिसे उन्होंने अपनी ही गाया है. इसी के साथ इस गाने में वो अपने हॉट अंदाज में डांस भी करती हुई नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल राकेश निराला ने लिखे हैं.

देखें अक्षरा सिंह का नया गाना: 

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Hot Song: खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना ‘सुना ये राजा जी’ है बेहद बोल्ड, Video देखकर उड़ जाएगा होश

अक्षरा ने इस गाने को अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है जिसपर 1.95 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं. अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपने नए फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

उनके इस गाने का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार था जिसे आज उन्होंने रिलीज कर दिया. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह अपनी हॉटनेस और अपनी अदाओं के लिए काफी पसंद की जाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2020 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).