बॉलीवुड

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, जन्मदिन की बधाई के लिए फैंस का कहा शुक्रियादा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर रविवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके तमाम चाहनेवाले और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हर बीतते वर्ष के साथ ही अपने लिए फैंस का बढ़ता प्रेम देखकर ऐश्वर्या भी भावुक हो उठी हैं.

Aishwarya Rai ने बेटी Aaradhya Bachchan संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, जन्मदिन की बधाई के लिए फैंस का कहा शुक्रियादा
ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन (Photo Credits: Instagram)

Aishwarya Rai Bachchan Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1 नवंबर रविवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया. एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके तमाम चाहनेवाले और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हर बीतते वर्ष के साथ ही अपने लिए फैंस का बढ़ता प्रेम देखकर ऐश्वर्या भी भावुक हो उठी हैं. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए तहे दिल से अपने सभी चाहनेवालों का शुक्रियादा किया है जिन्होंने उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाया.

ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) संग फोटो शेयर करके अपने परिवार और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी का प्रेम, आराध्या मेरी परी. आई लव यू, बेहद और हमेशा, बिना किसी शर्त के. तुम्हारा धन्यवाद. मेरे उन सभी शुभचिंतकों को उनके प्रेम और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. आज और हमेशा के लिए आपके साथ मेरी शुभकामनाएं. भगवान का आशीर्वाद बना रहे."

ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan Birthday: 47 साल की उम्र में भी कम नहीं हुआ है नीली आंखों वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का जादू, ये खूबसूरत तस्वीरें आज भी बना लेंगी दीवाना

आपको बता दें कि ऐश्वर्या के जन्मदिन पर पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "हैप्पी बर्थडे वाइफी. हर चीज के लिए तुम्हारा धन्यवाद! हर चीज जो तुम हमारे लिए करती हो वो बेहद महत्त्व रखता है. तुम हमेशा इसी तरह हस्ती रहो और खुश रहो. हम तुम्हें बेहद प्रेम करते हैं."

इस फोटो पर कमेंट करते हुए ऋतिक रोशन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, अरमान जैन समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने ऐश्वर्या को बधाई दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).