जब हाथ में प्लास्टर लगाकर अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थी ऐश्वर्या राय बच्चन, थ्रोबैक Video हुआ Viral
ऐश्वर्या राय बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो 18 साल पुराना है. इस वीडियो की खास बात यह है की ऐश्वर्या एक अवार्ड फंक्शन में हाथ में प्लास्टर लगाकर पहुंची थी.
कोविड-19 (COVID-19) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण इन दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है. ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारे भी ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर की साफ-सफाई और कुकिंग करते हुए फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. कोई अपनी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी यादों को फैंस के साथ शेयर कर रहे है. इसी बीच बॉलीवुड स्टार्स के पुराने वीडियो वायरल (Viral) हो रहे है. हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो 18 साल पुराना है. इस वीडियो की खास बात यह है की ऐश्वर्या एक अवार्ड फंक्शन में हाथ में प्लास्टर लगाकर पहुंची थी.
ऐशवर्या का यह वीडियो 2002 के अवार्ड फंक्शन के आसपास का बताया जा रहा है. इस अवार्ड फंक्शन में ऐश्वर्या के हाथों में फ्रैक्चर होने के बावजूद भी पहुंची थी. ऐश्वर्या ने इस शो के लिए व्हाइट कलर का गाउन पहना है और चष्मा लगाई हुई नजर आ रही हैं. ये भी पढ़ें:Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan’s Anniversary: शादी के 13 साल बाद भी कायम है ऐश्वर्या राय का जादू, अभिषेक द्वारा शेयर की गई ये 5 तस्वीरें उड़ा देंगी आपके होश
इस वीडियो में ऐश्वर्या ने अवार्ड लेने के बाद स्पीच देते हुए बताया की उन्हें यह चोट कैसे लगी. उन्होंने बताया कि वो अपनी बिल्डिंग के गेट के बाहर गिर गई थीं जिसकी वजह से चोट लगी है. लोगों ने उन्हें इस शो में जाने के लिए भी मना किया था लेकिन अपने फैंस का शुक्रियादा करने उस इवेंट में आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

