अभिनेता Armaan Kohli के घर से ड्रग्स बरामद होने के बाद NCB ने लिया हिरासत में, पूछताछ में दिए ऐसे जवाब
अरमान कोहली (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त: आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) स्थित अभिनेता अरमान कोहली (Armaan Kohli) के आवास पर आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को छापेमारी के दौरान ड्रग्स बरामद हुआ. एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि रेड के बाद अरमान कोहली ने एनसीबी के सवालों के सही जवाब नहीं दिए हैं. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है.