Om Raut Kisses Kriti Sanon: तिरुपति मंदिर में Adipurush के निर्देशक Om Raut ने एक्ट्रेस Kriti Sanon को किया किस, BJP नेता और अन्य लोगों ने की निंदा
अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत ने उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में कृति सेनन को किस किया. कुछ लोग इसकी निंदा कर रहे हैं.
Om Raut Kisses Kriti Sanon: अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्देशक ओम राउत ने उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने तिरुपति बालाजी मंदिर में कृति सेनन को किस किया. कुछ लोग इसकी निंदा कर रहे हैं. हाल ही में, इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें 'आदिपुरुष' निर्देशक को तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में अपनी फिल्म में सीता की भूमिका निभाने वाली कृति को चूमते हुए दिखाया गया है. मंदिर के मुख्य पुजारी ने इसे 'निंदनीय कृत्य' करार दिया है. Adipurush Fake Poster: प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' के सर्कुलेट किए गए फेक पोस्टर, तिरुपति पुलिस ने उठाए सख्त कदम, जानें मामला
रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने उल्लेख किया कि एक पति और पत्नी भी साथ में मंदिर नहीं जाते हैं. निर्देशक और अभिनेत्री एक होटल के कमरे में जा कर ऐसा कर सकते हैं.
आंध्र प्रदेश में भाजपा के राज्य सचिव रमेश नायडू नागोथू ने भी अब हटाए जा चुके ट्वीट में इसकी आलोचना की है. उन्होंने ट्वीट किया था, क्या एक पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकत जरूरी है? सार्वजनिक रूप से प्यार जताना, जैसे कि तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के सामने किस करना और गले लगाना अपमानजनक और अस्वीकार्य है. इस बीच, 'आदिपुरुष', जो ज्यादातर गलत वजहों से चर्चा में है, 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

