बॉलीवुड

Anurag Kashyap पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस Rupa Dutta पॉकेटमारी के आरोप में हुईं गिरफ्तार

निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रूपा दत्ता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Anurag Kashyap पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस Rupa Dutta पॉकेटमारी के आरोप में हुईं गिरफ्तार
एक्ट्रेस रूपा दत्ता (Photo Credits: Instagram)

Actress Rupa Dutta Arrested for Pick Pocketing: निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री रूपा दत्ता को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रूपा पर आरोप है कि उन्होंने पॉकेटमारी की है जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया. कोलकाता इंटरनेशनल बुक फेयर समारोह के दौरान पुलिस ने एक महिला को डस्टबिन में पर्स फेंकते हुए देखा जिसके बाद उन्हें उनपर शक हुआ.

पुलिस ने आगे जांच की तो पता चला कि अभिनेत्री के पास कई ऐसे पास मौजूद है जिसमें कुल मिलाकर 75000 रुपए उनके पास से बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान अभिनेत्री इस पर ठीक तरह से सफाई नहीं दे पाई जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. यह घटना 12 मार्च शनिवार की है जहां बिधानगर पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया.

साल 2020 में रूपा ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. रूपा ने कहा था कि अनुराग ने उन्हें फेसबुक पर गलत और अश्लील मैसेजेस भेजे. जांच में पाया गया कि वह कोई कई अन्य व्यक्ति था जिसका पहला नाम अनुराग था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).