Aamir Khan के फिटनेस ट्रेनर से प्रेम कर बैठीं बेटी Ira Khan, Valentines Day के पहले शेयर की ये रोमांटिक Photos
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. वैलेंटाइन्स वीक के प्रॉमिस डे पर इरा ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए नुपुर संग अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है.
आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है. वैलेंटाइन्स वीक के प्रॉमिस डे पर इरा ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति प्रेम व्यक्त करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए नुपुर संग अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है. इरा ने नुपुर संग अपनी कई सारी फोटोज शेयर की है जिसमें वो कैंडिड अंदाज में नजर आ रहे हैं.
इरा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हारे साथ और तुमसे वादे करना एक सम्मान की बात है." फोटोज में इरा की आंखों की आंखों में नुपुर के प्रेम साफ झलकता है. इस पोस्ट को देखने के बाद दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हार्ट एमोजी पोस्ट करके कमेंट किया. वहीं इरा के दोस्त एक्टर गुलशन देवैया ने भी एमोजी शेयर करके उन्हें बधाई दी.
ये भी पढ़ें: Ira Khan Photo: आमिर खान की बेटी इरा खान स्विमिंग पूल में नहाते हुए आई नजर, शेयर की फोटो
View this post on Instagram
इतना ही नहीं इरा के तमाम फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है. ज्ञात हो कि इरा ने पिछले साल अक्टूबर में नुपुर का टैटू डिजाइन किया था जिसका एक वीडियो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.
बता दें कि अपने पिता की तरह इरा एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखती हैं. उन्होंने नाटक Euripedes’ Medea (2019) के जरिए अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. इस नाटक में हेजल कीच लीड रोल में थी और साथ ही इरा के भाई जुनैद खान ने भी इसमें काम किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

