दिव्या दत्ता का भी आया 51,000 रुपए का बिजली बिल, कहा, 'शगुन देना है लॉकडाउन का'
अभिनेत्री दिव्या दत्ता के घर का इस महीने का बिजली बिल 51,000 रुपये आया है, जिससे वह काफी हैरान हैं. रविवार को दिव्या ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने टाटा पॉवर से अधिक बिल चार्ज के बारे में शिकायत की.
लॉकडाउन के दौरान पिछले महीने कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने मुंबई में बिजली के बिल का मुद्दा उठाया था. इसी बीच अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) के घर का इस महीने का बिजली बिल 51,000 रुपये आया है, जिससे वह काफी हैरान हैं.
रविवार को दिव्या ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने टाटा पॉवर से अधिक बिल चार्ज के बारे में शिकायत की. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "डियर टाटा पॉवर..ये क्या हो रहा है.एक महीने का बिल 51,000 रुपए. शगुन देना है क्या लॉकडाउन का. कृपया इसे ठीक करें." यह भी पढ़े: तापसी पन्नू के बाद अब हुमा कुरैशी का बिजली बिल आया इतने हजार का, एक्ट्रेस ने ट्वीट कर अडानी पावर से पूछा सवाल
Dear @TataPower what’s happening.. a monthly bill of 51000?? Shagun dena hai lockdown ka? Pls sort this asap.
— Divya Dutta (@divyadutta25) July 26, 2020
अभिनेत्री तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने जून 2020 के महीने में अपने बिजली बिल में वृद्धि के बारे में शिकायत की थी. उन्होंने ट्वीट किया, "लॉकडाउन को तीन महीने हो गए और मैं यही सोच रही हूं कि मैंने अपार्टमेंट में पिछले महीने ऐसा कौन-सा उपकरण इस्तेमाल करना शुरू किया है या लाई हूं जिससे मेरा बिजली बिल इतना बढ़कर आया है." यह भी पढ़े: अरशद वारसी को बिजली का भारी भरकम बिल देखकर लगा झटका, एक्टर ने ट्विटर पर जताया गुस्सा
3 months of lockdown and I wonder what appliance(s) I have newly used or bought in the apartment only last month to have such an insane rise in my electricity bill. @Adani_Elec_Mum what kind of POWER r u charging us for? pic.twitter.com/jZMMoxDMgj
— taapsee pannu (@taapsee) June 28, 2020
इसके साथ ही तापसी ने अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई को टैग करते हुए पूछा कि आप कितना चार्ज करते हैं. और साथ ही उन्होंने बिजली बिलों की तस्वीरें संलग्न की थीं, जिसमें दिखाई दे रहा था कि जून 2020 में उनसे 36,000 रुपये वसूले गए थे. अप्रैल का बिल 4,390 रुपये था, जबकि मई महीने में उनका बिल 3,850 रुपये आया था. बाद में, बिजली कंपनी ने इस मुद्दे को स्पष्ट किया और बताया कि बिलों में वृद्धि क्यों हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

