अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने बेटे अरिक के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट तस्वीर
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे अरिक रामपाल के जन्मदीन के मौके पर पहली बार सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे का चेहरा फैंस के लिए रूबरू करवाया.
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने बेटे अरिक (Arik) के जन्मदीन के मौके पर पहली बार सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे का चेहरा फैंस के लिए रूबरू करवाया. वैसे स्टार किड्स की तस्वीर सोशल मीडिया पेज पर तेजी से वायरल होती हैं लेकिन अर्जुन ने अपने बेटे का चेहरा पैपराजी फोटोग्राफर से भी छुपाया था. आखिरकार उन्होंने बेटे के जन्मदिन के मौके पर चेहरे पर से नकाब हटा दिया हैं. अर्जुन और गैब्रिएला सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर बेटे को जन्मदिन की बधाई दी.
अर्जुन अक्सर अपने बेटे के साथ प्यारीसी फोटो शेयर करते थे लेकिन बेटे का चेहरा से छुपाते थे. आरिक के 1 पहले जन्मदिन पर अर्जुन ने जैसे ही फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटोज में अर्जुन के बेटे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं. अर्जुन ने फोटो के साथ अरिक का कोलाज बनाया हैं जिसमें अरिक और गैब्रिएला के साथ खुबसूरत पलों को कैमरा में कैद किया हैं. जिसे शेयर कर अर्जुन ने लिखा," अरीक के पहले जन्मदिन पर, यह मेरे इंस्टा परिवार के साथ अपने प्यार को साझा करने का समय है. आप सभी के धैर्य और हमारे ऊपर बरसाए गए सभी प्रेम के लिए धन्यवाद. छोटे रामपाल से मिलें. अरिक जन्मदिन मुबारक हो मेरा बाबु ." यह भी पढ़े: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने पोस्ट की बेहद हॉट फोटो, इंटरनेट पर मचाई सनसनी
अर्जुन के अलावा गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी अरिक की मस्ती भरे फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए है. छोटे रामपाल की फोटो देख सबका दिल जीत लेगी. इन प्यारेसे फोटो को शेयर कर गैब्रिएला ने लिखा हैं, "मेरे परिवार के प्यारे सदस्य का एक साल पूरा होने पर मैं बहुत खुश हूं. मुझे मेरे जीवन में खुशी देने के लिए धन्यवाद, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी. आप बहुत प्यारे हो और हम भाग्यशाली हैं." यह भी पढ़े: Mother’s Day 2020: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अपनी दिवंगत मां ग्वेन रामपाल की फोटो शेयर कर मदर्स डे किया विश
अरिक का जन्म 18 जुलाई 2019 में हिंदुजा हॉस्पिटल में हुआ था. गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स आफ्रिकन मॉडल हैं. अर्जुन रामपाल की शादी मेहर जेसिया से हुई थी. शादी के 20 साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. हालांकि अर्जुन और उनकी दोनों बेटिया से रिश्ता काफी गहरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

