हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर: 4 आरोपियों के एनकाउंटर पर बॉलीवुड सितारों ने दिया ऐसा रिएक्शन

पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएट) किया जा सके. इसी दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की.

अनुपम खेर (Image Credit: IANS/Instagram)

हैदराबाद (Hyderabad) की महिला डॉक्टर से गैंगरेप और मर्डर मामले के चारों आरोपी आज सुबह पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में मारे गए हैं. इस घटनाक्रम पर अब देश भर से प्रतिकियाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड सितारों (Bollywood Celebs) ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिकियाएं दी हैं. अनुपम खेर, नागार्जुन, सोनल चौहान और जया बच्चन जैसे सेलेब्स ने पुलिस की पीठ थपथपाई है. अनुपम खेर ने घटना के बाद लंबा चौड़ा ट्वीट करके जय हो कहा वहीं नागार्जुन ने कहा इंसाफ हो चुका है. जबकि सोनल चौहान ने तेलंगाना पुलिस को सलाम किया है.

अनुपम खेर ने आरोपियों के एनकाउंटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बधाई और जय हो तेलंगाना पुलिस. चलो! अब जितने भी लोगों ने ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो - #जयहो

अनुपम खेर का ट्वीट

अमिताभ बच्चन की पत्नी और सपा सांसद जया बच्चन ने भी घटना पर रियेक्ट करते हुए कहा है कि

तो वहीं साउथ के बड़े स्टार नागार्जुन ने लिखा कि आज सुबह मैं जिस खबर के साथ उठा इंसाफ हो चुका है.

जबकि अभिनेत्री सोनल चौहान ने लिखा कि मैं जानती हूं की इससे कई डिबेट होगी. लेकिन मैं यहां तेलंगाना पुलिस को सलाम करते हुए शुकिया कहना चाहूंगी. आप सभी असली हीरो हैं. इंसाफ हो चुका हैं.

जानकारी के मुताबिक यह एनकाउंटर शुक्रवार तड़के 3 बजे हुआ. पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएट) किया जा सके. इसी दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए.

 

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट