Bigg Boss 13: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बतौर वाइल्ड कार्ड घर में होने जा रही है एंट्री?
बिग बॉस के मेकर्स हर साल शो में अलग अलग फिल्ड से सेलेब्स को चुनते हैं. ऐसे में भोजपुरी सिनेमा से भी कई बड़े नाम शो का हिस्सा बनते रहे हैं. मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और मोनालिसा जैसे कई नाम अपना दम दिखा चुके हैं.
Bigg Boss 13 का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. कोयना मित्रा (Koena Mitra) और दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) जैसे बड़े नाम घर से बाहर हो चुके हैं ऐसे में घर के बाकी सदस्य बेघर होने से बचने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं. जिसके चलते घर का तापमान काफी बढ़ा हुआ है. ऐसे में खबर है कि भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की घर में बतौर वाइल्ड कार्ड (Wild Card) एंट्री होने जा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर की माने तो घर में अगली एंट्री खेसारी लाल यादव की होने जा रही है. दरअसल खेसारी लाल यादव को शो शुरू होने से पहले ही अप्रोच किया गया था. लेकिन वो पुराने कमिटमेंट के चलते तब इसका हिस्सा नहीं बन पाए थे.
लेकिन जैसा कि सब जानते है कोयना मित्रा और दलजीत कौर पिछले हफ्ते घर से बेघर हो गए हैं. ऐसे में अब भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे हैं. वो 25 अक्टूबर यानी शुक्रवार को घर में आ सकते हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Day 15 Highlights: टास्क हार रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा इस हफ्ते के लिए हुए नॉमिनेट
दरअसल बिग बॉस के मेकर्स हर साल शो में अलग अलग फिल्ड से सेलेब्स को चुनते हैं. ऐसे में भोजपुरी सिनेमा से भी कई बड़े नाम शो का हिस्सा बनते रहे हैं. मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और मोनालिसा जैसे कई नाम अपना दम दिखा चुके हैं. ऐसे में इस बार खेसारी लाल यादव के जाने की खबर आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

