टीवी

Bigg Boss 13 Day 15 Highlights: टास्क हार रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा इस हफ्ते के लिए हुए नॉमिनेट

टास्क हारने के बाद रश्मी देसाई इमोशनल हो गई वो सिद्धार्थ शुक्ला पर लोगों को बहकाने और पक्षपात का आरोप लगाती हैं.

Bigg Boss 13 Day 15 Highlights: टास्क हार रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा इस हफ्ते के लिए हुए नॉमिनेट
बिग बॉस 13 (Photo Credits: Twitter)

पिछले हफ्ते बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर से दलजीत कौर और कोयना मित्रा बाहर हो चुके हैं. जिससे घर का माहौल पूरी तरह से बदल चुका है. सोमवार को इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला. घर में हुए टास्क में घरवाले अब अपनी दोस्ती को बढ़ाते दिखाई दिए. सिद्धार्थ डे, अबू मलिक और असीम रियाज टास्क के दौरान इस बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दिए. तो वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच बढ़ रही नजदीकियां भी देखने को मिली. घर में दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए जिसे देखकर पारस छाबड़ा को जलन होती है. लेकिन घर का असली ड्रामा मनी टास्क (Money Task) से शरू होता हैं. जहां घर में कोई एक दूसरे का गला पकड़ता दिखाई दिया तो वहीं कोई रोता हुआ दिखा.

इस टास्क के दौरान कई घर वालों की दोस्ती भी टेस्ट होती है. आइए नजर डालते है आज की हाईलाइट्स पर. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Highlights: दलजीत कौर के बाद 'बिग बॉस 13' के घर से कोएना मित्रा की हुई छुट्टी

क्वीन बनी देवोलीना भटाचार्जी का आदेश मानने से घर वालों ने किया इनकार

क्वीन बनते ही देवोलीना भटाचार्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि घर वाले उनके आदेश को मनाने से इनकार करते नजर आए. देवोलीना भटाचार्जी लोगों की ड्यूटी बदलना चाहती थी लेकिन घर के कई सदस्य ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.

बिग बॉस ने दिया नॉमिनेशन टास्क

बिग बॉस ने ऐलान किया कि इस हफ्ते भी घर से डबल एलिमिनेशन होने जा रहा है. जिसमें एक लड़का और एक लड़की इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे. घर के 4 लड़के जहां पहले नॉमिनेट है वहीं लडकियों का फैसला मनी टास्क से हुआ. घर की लड़कियों को टीम A और B में बांट दिया गया. एक टीम जहां रश्मी देसाई, माहिरा शर्मा और देवोलीना भटाचार्जी थी तो वहीं दूसरी टीम में शेफाली बग्गा, आरती सिंह और शहनाज गिल थी. ऐसे में घर के लड़कों को अपने पैसे इन लड़कियों में बांटने थे. जिसके पास ज्यादा पैसे होंगे वो टीम जीत जाएगी.

टास्क के दौरान आपस में भिड़े देवोलीना भटाचार्जी और शेफाली बग्गा

टास्क में घर के ज्यादातर लड़के शेफाली बग्गा, आरती सिंह और शहनाज गिल को सपोर्ट करते दिखाई दिए. जिससे रश्मी देसाई, माहिरा शर्मा और देवोलीना भटाचार्जी नाराज हो जाती है और वो पैसे चोरी करने के साथ लॉकर तोड़ने का फैसला करते हैं. जिससे देवोलीना भटाचार्जी और शेफाली बग्गा के बीच बात हाथापाई तक पहुंच जाती है. जिसके बाद घर के बाकी सदस्य दोनों को अलग करते हैं.

टीम B ने जीता टास्क तो रो पड़ी रश्मि देसाई

लड़कों की मदद से टीम B यानी कि शेफाली बग्गा, आरती सिंह और शहनाज गिल जीत जाती हैं और नॉमिनेट होने से बच जाती हैं. जबकि रश्मी देसाई और माहिरा शर्मा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं जबकि घर की क्वीन होने के नाते देवोलीना भटाचार्जी नॉमिनेट होने से बच जाती हैं. टास्क के बाद रश्मी देसाई का इमोशनल साइड देखने को मिलता है. अबू मलिक के साथ बात करते रश्मी सिद्धार्थ शुक्ला पर लोगों को बहकाने और पक्षपात का आरोप लगाती हैं. इस दौरान वो रोने लगती हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला अबू मलिक को समझाते है कि रश्मि देसाई घड़ियाली आंसू रो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2019 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).